ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20230527 154542 4 बीकानेर : शिक्षा निदेशक के बाद तीन और निलंबित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। राजस्थान में सीनियर टीचर भर्ती पेपर लीक के मास्टरमाइंड अनिल उर्फ शेर सिंह मीणा को प्रमोट करने के मामले में शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल के बाद अब शिक्षा सचिव नवीन जैन ने दो असिस्टेंट डायरेक्टर और एक प्रिंसिपल को भी सस्पेंड कर दिया। सस्पेंड असिस्टेंट डायरेक्टर में प्रीति जालोपिया, संदीप जैन और हरीश परमार शामिल है। असिस्टेंट डायरेक्टर प्रीति जालोपिया को सस्पेंड किया गया है क्योंकि उनके सेक्शन से ही ये रिपोर्ट दी गई कि किसी के खिलाफ कोई विभागीय जांच शेष नहीं है। वहीं संदीप जैन के अनुभाग से ही पदोन्नति का कार्य हुआ था। वहीं प्रिंसिपल हरीश परमार ने वाइस प्रिंसिपल रहे अनिल मीणा उर्फ शेर सिंह मीणा का नाम विभागीय वेबसाइट से नहीं हटाया था। अगर नाम हटा दिया जाता तो वो रिकार्ड में ही नहीं आता।

ऐसे में अब तीनों को इस मामले में दोषी मानते हुए सस्पेंड कर दिया गया है।शिक्षा विभाग में पदोन्नति करने से पहले सभी कार्मिकों का रिकाॅर्ड देखा जाता है। प्रत्येक कार्मिक के रिकाॅर्ड की जांच की जाती है। आपत्ति भी मांगी जाती है। डीपीसी होने के बाद भी करीब एक महीने का वक्त रहता है। इसके बाद भी किसी के ध्यान में नहीं आया कि सेवा से बर्खास्त हो चुके कार्मिक को कैसे पदोन्नति दी जा सकती है ?


Share This News