ताजा खबरे
IMG 20230527 154542 5 बीकानेर सहित पाकिस्तान से सटे इन जिलों में मौसम बिगड़ेगा: मौसम विभाग Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर सहित अन्य जिलों में मौसम पलटेगा। भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को सैटेलाइट चित्र जारी करते हुए पाकिस्तान सीमा से सटे बीकानेर, जैसेलमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, सिरोही और नागौर के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। इस जिलों के साथ ही आसपास के क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। विभाग की माने तो इस बारिश के दौरान 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी जो कि कहीं ओलावृष्टि तो कहीं अंधड़ का रूप धारण करेंगी। प्रदेश में न्यूनतम तापमान अभी सामान्य तापमान से कम चल रहा है।


Share This News