ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230523 WA0096 शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने किया अभिनंदन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल द्वारा डा किशनलाल उपाध्याय संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी का अभिनंदन किया गया। इस बाबत आचार्य ने बताया कि संघ के प्रयास से बीकानेर संभाग का कार्यालय चूरू से बीकानेर स्थानांतरित कर दिया गया है, संघ की और से शाल, स्मृति चिन्ह एवं पुष्प की माला से अभिनंदन किया गया, संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ कार्यालय में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी माला पहनाकर स्वागत किया गया एवं मोतीचूर के लड्डू से मुंह मीठा कराया गया।प्रदेश संस्थापक मदन मोहन व्यास ने बताया कि इस मौके पर फ्लेक्स का अनावरण भी संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी डॉ किशनलाल उपाध्याय एवं प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य द्वारा संयुक्त रूप से किया किया गया।
प्रदेश संरक्षक राजेश व्यास ने बताया कि संघ द्वारा डीपीसी अविलंब करवाने सहित अन्य मुद्दों पर संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी से विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई।
कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष गिरजा शंकर आचार्य ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में मदनमोहन व्यास, राजेश व्यास, कमल नारायण आचार्य, नवरतन जोशी,बल्वेश चांवरिया, विष्णु पुरोहित, शशिकांत त्रिपाठी, प्रवीण गहलोत सहित, नंदकिशोर भोजक एवं कैलाश दाधीच आदि शामिल रहे।


Share This News