ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
WhatsAppImage2023 05 23at18.45.2628129 बीकानेर के इन गावों में बुझेगी प्यास, ऊर्जा मंत्री ने दी पेयजल योजनाओं की सौगात Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने मंगलवार को बज्जू के गांवों में पेयजल योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
ऊर्जा मंत्री ने नखतबन्ना पेयजल स्कीम और चारणवाला पेयजल स्कीम जनता को समर्पित की। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि नखतबन्ना पेयजल स्कीम पर 130 लाख रुपए व्यय हुए हैं। इससे पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। इस स्कीम में आरडी 80 पर एक लाख लीटर क्षमता का स्वच्छ जलाशय मय पंपहाउस, मोटर पंप तथा एक ट्यूबवेल का निर्माण करवाया गया है। उन्होंने बताया कि  आरडी 80 से नखतबन्ना मंदिर तक 3.5 किलोमीटर पाइप लाइन डाली गई है। साथ ही यहां से चारणवाला तक 8 इंच की साढे 4 किलोमीटर पाइप लाइन से चारणवाला पेयजल स्कीम को जोड़ा गया है। चारणवाला पेयजल स्कीम पर 238.31 लाख रुपए व्यय कर 70 लाख लीटर की दो डिग्गियों का निर्माण करवाया गया है। इनके अलावा 1 लाख लीटर क्षमता के स्वच्छ जलाशय का निर्माण और 1.8 किलोमीटर लोहे की पाइप लाइन डाली गई है। यहां चार लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण हुआ है। उन्होंने बताया कि गांव में 4.8 किलोमीटर पाइप लाइन डालकर 250 घरों में जल कनेक्शन दिया जाएगा।
गोगड़ियावाला पेयजल स्कीम का शिलान्यास
ऊर्जा मंत्री ने गोगड़ियावाला में  70 लाख रुपए की पेयजल स्कीम का शिलान्यास भी किया। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत गोगड़ियावाला गांव में 2 किलोमीटर की पाइप लाइन, 1.5 लाख लीटर क्षमता का जलाशय, फिल्टर पंप हाउस का कार्य शामिल है। इस स्कीम के तहत इस गांव के हर घर को जल कनेक्शन जोड़ा जाएगा।
कक्षा-कक्षों का लोकार्पण
ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने मंगलवार को बज्जू उपखण्ड की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चारणवाला में समसा द्वारा 17 लाख 38 हजार की लागत से बने दो कक्षा कक्षों का और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणसर में 9 लाख 77 हजार की लागत से बने कक्षा कक्ष का लोकार्पण किया।
विधायक निधि कोष से दी राशि
ऊर्जा मंत्री में नारायणसर की स्कूल में टीन शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए और इसी गांव में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए विधायक निधि कोष से देने की घोषणा की।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर सरपंच कालूराम, पूर्व सरपंच दानाराम, बल्ले सिंह देवण, बीकमपुर सरपंच संग्राम सिंह,पूनम खीचड़, सुनील गोदारा, डूंगरराम धतरवाल, बाबूलाल,जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता नफीस खान, ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी रामगोपाल शर्मा, पूर्व सरपंच इन्द्र  सिंह, त्रिलोक सिंह, बज्जू तहसीलदार गिरधारी सिंह चौधरी, राम सिंह, नवरंग तेतरवाल,छैलू सिंह, सरपंच राणाराम, मांगू सिंह, जोराराम, पूर्व सरपंच प्रताप सिंह भाटी अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

महंगाई राहत कैंप

मंगलवार तक जिले में जारी हुए 17 लाख 6 हजार 413 गारंटी कार्ड बीकानेर।। जिले में मंगलवार तक आयोजित महंगाई राहत शिविरों में 17 लाख 6 हजार 413  लोगों को विभिन्न योजनाओं के लाभ की गारंटी मिल चुकी है।  
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि मंगलवार तक अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के 2 लाख 25 हजार 572, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा तथा स्वास्थ्य बीमा योजना में प्रत्येक के 2 लाख 96 हजार 179, कृषि विद्युत के 19 हजार 538, घरेलू बिजली के 2 लाख 3 हजार 640, गैस सिलेंडर योजना के 1 लाख 34 हजार 841, कामधेनु बीमा योजना के 2 लाख 62 हजार 262, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 1 लाख 11 हजार 165, मनरेगा के 1 लाख 34 हजार 656 तथा शहरी रोजगार गारंटी योजना के 22 हजार 381 गारंटी कार्ड जारी हुए।


Share This News