Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE/BSER), अजमेर की ओर से बुधवार, 17 मई को आरबीएसई कक्षा आठवीं का परिणाम 2023 घोषित करेगा। परिणाम की घोषणा दोपहर 12 बजे की जाएगी। राज्य के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने आरबीएसई 2023 कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी करने की तारीख और समय की घोषणा ट्वीट करते हुए की।उम्मीदवार राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE/BSER) के कक्षा आठवीं के परिणाम 2023 को आधिकारिक वेबसाइटों rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajshaladarpan.nic.in और rajresults.nic.in पर देख सकेंगे। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा आठवीं की परीक्षा में लगभग 13 लाख छात्र शामिल हुए हैं।