ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230516 WA0130 नहर बंदी : अंतिम छोर तक पानी पहुंचे, पेयजल आपूर्ति रहे सुचारू-जिला कलेक्टर<br>नहरबंदी और जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर । जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि नहरबंदी के दौरान अंतिम छोर तक पेयजल आपूर्ति सुचारू रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। जिला कलेक्टर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को अतिरिक्त समन्वय करते हुए कार्य करने को कहा। जिला कलेक्टर ने कहा कि पेयजल आपूर्ति के समय बिजली कटौती की जाए। इसके लिए कोआर्डिनेशन का विशेष ध्यान रखें। आमजन को पानी की किल्लत जैसी स्थिति का सामना ना करना पड़े। इसके लिए नियमित मानिटरिंग हो। उन्होंने कहा कि नहरबंदी के दौरान पानी का अपव्यय नहीं हो, यह सुनिश्चित करने के साथ बूस्टर धरपकड़ और अवैध कनेक्शन काटे जाने के संबंध में चलाए जा रहे अभियान को जारी रखें।
जल जीवन मिशन की समीक्षा की, कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर में जेजेएम में अब तक हुए कार्य की समीक्षा की और कहा कि निर्धारित मानदंडों के अनुसार ही पाइपलाइन डलवाई जाए और जहां भी नियमों के पालना सुनिश्चित नहीं हो पाई जाती है, वहां पुनः पाइपलाइन डलवाएं। गजनेर व कोलायत प्रोजेक्ट के तहत कार्य में गति लाने के निर्देश दिए।
पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित ने बताया कि मिशन के तहत जिले में अब तक 42.33 प्रतिशत घरों को नल कनेक्शन से जोड़ा गया है। बैठक में सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पंवार, अभियंता रणवीर सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Share This News