Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर में यातायात व्यवस्था को और माकूल बनाने के लिए संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने बैठक ली है। बीकानेर के कोटगेट व सांखला फाटक रेलवे क्रासिंग समस्या के हल के लिए युद्ध स्तर पर कार्रवाई शुरू हो रही है। यहाँ आरयूबी बनने हैं। इस बीच जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने सोमवार को सांखला फाटक और कोटगेट पर प्रस्तावित रेलवे अंडर ब्रिज स्थल का जायजा लिया। उन्होंने इसकी कार्ययोजना बनाकर जल्दी से जल्दी कार्य शुरू करने के निर्देश दिए, जिससे इस क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुगम हो और आमजन को राहत मिल सके। इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, अधिशासी अभियंता नरेश जोशी, नगर विकास न्यास के सहायक अभियंता भव्य दीप सहित संबंधित विभागों की अधिकारी मौजूद रहे। यह जानकारी में रहे कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा इस वर्ष के बजट में कोटगेट और सांखला फाटक पर रेलवे अंडर ब्रिज बनाने की घोषणा की तथा इसके लिए 35 करोड़ रुपए भी स्वीकृत किए। इसके मद्देनजर जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को साथ लेकर स्थल का जायजा लिया। बीकानेर में आरयूबी निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था की भी वैकल्पिक व्यवस्था की जा जाएगी। इसे लेकर संभागीय आयुक्त सभी अधिकारियों को निर्देश दे चुके है। इसके चलते कोटगेट व सादुल स्कूल के बीच, सांखला फाटक व केईएम रोड के बीच व स्टेशन रोड आदि बेल्ट में कार्रवाई की जाएगी।