Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में आज बज्जू में ओले गिरे। उत्तर भारत में सक्रिय हुए एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस(पश्चिमी विक्षोभ) के कारण सोमवार शाम करीब 6 बजे बीकानेर के बज्जू में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। इससे पहले गंगानगर में भी सुबह बरसात हुई। इस सिस्टम का असर बीकानेर, जोधपुर, जयपुर संभाग के 9 जिलों में देखने को मिलेगा।श्रीगंगानगर, बीकानेर के ग्रामीण इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी हुई। बीकानेर के खाजूवाला में 2, झुंझुनूं-सीकर के अलावा गंगानगर में 2.5, करणपुर में 4 और रावला में 2MM बरसात दर्ज हुई। इन जिलों में आज सुबह भी आसमान में कहीं-कहीं बादल छाए रहे।