ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20230403 142049 scaled बीकानेर की महिलाएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर, 8 से शिविर लगेगा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिला पुलिस के सहयोग से कामकाजी महिलाओं व गृह कार्यों से जुड़ी महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सीखाने के उद्देश्य से सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। जिसमें महिलाओं को आत्मरक्षा के साथ साथ साइबर क्राइम से बचाव के तरीके बताएं जाएंगे। पत्रकारों को जानकारी देते हुए आईपीएस देवेन्द्र विश्नोई ने बताया कि 8 से 15 अप्रेल तक यह प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं, युवतियों व बालिकाओं को आत्मरक्षा में प्रशिक्षित करना, अपराधों के प्रति जागरूक बनाना, उनके बचाव के तरीके सिखाना एवं आत्मविश्वास व मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। जिसमें जुड़ो प्रशिक्षक प्रीतम सैन एवं सोनिया सैन द्वारा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर के पोस्टर का लोकार्पण संभागीय आयुक्त नीरज के पवन,आईपीएस देवेन्द्र विश्नोई, प्रीतम सैन, संजय आचार्य,गजेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।


Share This News