ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230403 WA0205 ऊर्जा मंत्री भाटी ने ज्यूस पिला खत्म करवाया पूजा छाबड़ा का अनशन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सोमवार रात पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचकर यहां भर्ती पूजा छाबड़ा को ज्यूस पिलाकर उनका अनशन खत्म करवाया। उन्होंने कहा कि छाबड़ा की सक्षम स्तर पर मुलाकात करवाई जाएगी।उल्लेखनीय है कि सूरतगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर पूजा छाबड़ा अनशन कर रही थी।इस अवसर पर संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, एडीएम (सिटी) पंकज शर्मा, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुंजन सोनी और सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान समिति के अध्यक्ष विष्णु शर्मा सहित पूजा छाबड़ा के परिवार जन और सूरतगढ़ के आमजन मौजूद रहे।इससे पहले विष्णु शर्मा और समिति के अन्य सदस्यों के साथ सर्किट हाउस में ऊर्जा मंत्री की उपस्थिति में संभागीय आयुक्त ने चर्चा की।
इसके बाद समिति के अध्यक्ष सहित ऊर्जा मंत्री, संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचे। समिति के सदस्यों के साथ हुई चर्चा की जानकारी छाबड़ा को दी। इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने पूजा छाबड़ा को ज्यूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त करवाया।


Share This News