ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20220806 225049 2 लुटेरी दुल्हन 5.20 लाख रुपये लेकर भागी Rajasthan News Portal जयपुर
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक दुल्हन शादी के 7 दिन बाद भी पति के घर से भाग गई। इसके बाद पति राज यादव ने वीकेआई थाने में पत्नी के खिलाफ लुटेरी दुल्हन का मामला दर्ज करवाया है। गैंग के सदस्यों पर भी केस किया गया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया 2 साल से रोहिणी विहार में किराए पर रह कर फैक्ट्री में काम कर रहा था। इस दौरान उसकी मुलाकात शंकर यादव से हुई। शंकर ने अपने भाई दीपक यादव से मिलाया। शादी कराने की जिम्मेदारी ली। आरोपी 4 फरवरी 2023 को उसे लेकर उज्जैन गए। दीपक ने सुनील, संदीप और विजय से मिलाया। संदीप को लड़की का भाई बता कर मिलाया गया।शंकर व दीपक ने शादी करवाने के लिए 75 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए। इसके बाद फिर लड़की पूजा से मुलाकात कराई। इस दौरान आरोपियों ने 2 लाख 5 हजार रुपए ले लिए। 11 फरवरी को आरोपियों ने उज्जैन में शादी करवा दी। इसके बाद भी आरोपियों ने 2 लाख 20 हजार रुपए लिए। शादी के बाद पत्नी को लेकर जयपुर आ गया। इसके बाद 18 फरवरी को पूजा जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गई।वीकेआई थाना पुलिस ने बताया- राजपाल की शिकायत पर शंकर यादव उसका भाई दीपक यादव, सुनील विजौता, संदीप, विजय, रीना एवं पूजा शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक टीम को एमपी भेजा गया है। पीड़ित के साथ अलग अलग तरीके से आरोपियों ने करीब 5 लाख 20 हजार रुपए ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए जांच टीमों का गठन कर दिया गया हैं। जल्द ही एमपी की लुटेरी दुल्हन और उसके परिवार को लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।


Share This News