ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220806 225049 1 IPL क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले दो सटोरिए गिरफ्तार, लाखों का हिसाब मिला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले दो सट्टेबाजों को नोखा पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार किया है। नोखा में आइपीएल में सट्टे की सूचना नोखा पुलिस को मिली। पुलिस ने चुना भट्टा एरिया में छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके पर दो व्यक्ति राजस्थान रॉयल्स व हैदराबाद के जारी मैच पर सट्टा खेलते हुए मिल गए।दोनों सट्टेबाजों के पास से पुलिस को 4 मोबाइल हैंडसेट, एक एलईडी टीवी सेट, केलकुलेटर, 1470 रुपए नगदी व 4 लाख 57 हजार रुपए का हिसाब किताब बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। कार्रवाई के दौरान नोखा की राठी खेड़ी निवासी राजू नाई और नोखा के चुना भट्टा निवासी हसन अली को गिरफ्तार किया है। मुख्य सटोरियों को नामजद किया गया है, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों सट्टेबाजों के अन्य साथियों के भी पकड़े जाने की जल्द ही संभावना जताई है।


Share This News