ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220723 101751 बीकानेर : आज दिनभर की Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

राष्ट्र स्तरीय खादी ग्रामोद्योग सम्मेलन
विभिन्न सत्रों में किया खादी के विकास पर मंथन
Thar पोस्ट, न्यूज। दो दिवसीय राष्ट्र स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग सम्मेलन के पहले दिन तीन सत्र आयोजित हुए।प्रथम सत्र में खादी और आजादी का आन्दोलन विषय पर इन्दूभुषण गोयल, अनिल शर्मा और सवाई सिंह ने अपनी बात रखी। दूसरे सत्र में स्वरोजगार में खादी का योगदान विषय पर जवाहर सिंह, लोकेंद्र भारतीय, संदीप सिंह आदि ने उद्बोधन दिया। तीसरे सत्र की शुरुआत ‘जय जगत पुकारे जा’ गीत के साथ हुई। इस दौरान ‘खादी उत्पादों के विपणन में बैंकों का योगदान’ विषय पर तमिलनाडू के वैल्यू स्वामी, प्रदीप जैन, मनोज व्यास, कपिल पुरोहित आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।गांधी दर्शन समिति के जिला संयोजक संजय आचार्य ने बताया कि दूसरे दिन के कार्यक्रमों की शुरुआत प्रार्थना सभा, योगा और व्यायाम के साथ होगी। वहीं दूसरे दिन खादी संस्थाओं के उन्नयन में आधुनिक तकनीकी की भूमिका और खादी उत्पादों के विक्रय में फैशन डिजाइनिंग का उपयोग विषय पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिया जाएगा। इस दिन बुनाई सत्र भी आयोजित होगा। वहीं खुला सत्र आयोजित किया जाएगा। जिसमें आमजन के विचार रखे जाएंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिन शांति और अहिंसा निदेशालय के निदेशक श्री मनीष शर्मा मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला परिषद के आईसी कोऑर्डिनेटर गोपाल जोशी ने किया।

IMG 20230326 WA0159 बीकानेर : आज दिनभर की Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

बीकानेर के भारत गांधी ने जीता नेशनल सिल्वर मेडल ; गुरु नानकदेव युनिवर्सिटी अमृतसर में 24 से 26 मार्च तक आल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी पेनचाक सिलाट चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें बीकानेर के भारत गांधी ने टांटिया युनिवर्सिटी से प्रतिनिधित्व करते हुए 95 से 110 केजी भार वर्ग में नेशनल सिल्वर मेडल जीतकर बीकानेर का मान बढ़ाया है।डिस्ट्रिक्ट पेनचाक सिलाट एसोसिएशन बीकानेर के डिस्ट्रिक्ट जोइंट सेक्रेटरी एवं वैदिक मार्शल आर्ट एकेडमी कोच थनंजय सारस्वत ने बताया कि भारत गांधी इसी वर्ष पेनचाक सिलाट फैडरेशन कप और वेस्ट जोन पेनचाक सिलाट चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। आल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी नेशनल चैम्पियनशीप में सिल्वर मेडल जीतने का श्रेय अपनी माताजी श्रीमती वीणा गांधी, कोच धनंजय सारस्वत तथा टांटिया युनिवर्सिटी स्पोर्ट्स डीन सुरजीत सिंह कस्वां सर को दिया है। भारत गांधी के आल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी नेशनल सिल्वर मेडल जीतने पर पेनचाक सिलाट एसोसिएशन राजस्थान के प्रेसीडेंट महेश कायथ, स्टेट चैयरमैन दिनेश बांगड़, जनरल सेक्रेटरी पुरनमल जाट, स्टेट ट्रेजरार देवेन्द्र सारस्वत, राजेश साध, गायत्री चौधरी, शोभा सारस्वत, भंवर पुरोहित, किशनलाल पांडे, सुशील पंचारिया तथा हिमांशु सारस्वत ने प्रसन्नता जताई।

IMG 20230326 WA0169 बीकानेर : आज दिनभर की Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

पब्लिक पार्क में अवर फॉर नेशन व बीकानेर सेवा योजना के कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया :टीम ऑवर फॉर नेशन ने पब्लिक पार्क में सफाई अभियान किया थी एक ट्राली कचरा निकला थी आज के सफाई अभियान में हिस्सा लेने बीकानेर के पास के उदयरामसर से महिलाये भी पहुँची थी . बीकानेर सेवा योजना के सदस्य भी सफाई अभियान में शामिल हुए .
आज के सफाई अभियान में , भवानी सिंह राजपुरोहित, CA सुधीश शर्मा , डॉ फ़ारुक़ , डॉ अतुल गोस्वामी,बीएसएनएल के AGM श्री इन्दर सिंह, ,मो हसन ,अरुण चम् ,गौतम , राकेश गुज्जर , मनोज सोनी , hdfc से नवीन शर्मा , डॉ विशाल मलिक ,CA वसीम राजा , सुशील यादव , बीकानेर सेवा योजना
राजकुमार व्यास, अध्यक्ष,सीमा पारीक, वीणा पारीक,सरस्वती भार्गव,Er वीरेंद्र राजपुरोहित,के सी ओझा,छोटूलाल चुरा,Er आशीष मिश्रा,वीरेंद्र सिंह चौहान, तनिश पांडिया, कृष्णा पांडिया
शामिल थे ।

IMG 20230326 WA0102 बीकानेर : आज दिनभर की Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट। राजस्थान पुष्करणा ब्राह्मण परिषद द्वारा दिनांक 9 अप्रेल 2023 को एमएम ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले पुष्करणा समाज के महाकुंभ को सफल बनाने के लिए समाज के सभी गणमान्य व्यक्ति रत्ताणी व्यासों की बगीची में एक जाजम पर एकत्रित हुए। महाकुंभ के संयोजक महेश व्यास ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के सभी लोगों से परिवार सहित सम्मिलित होने के लिए आग्रह किया एवं व्यास ने सम्मेलन में बीकानेर जिले के अतिरिक्ति राजस्थान के जोधपुर, फलोदी, पोकरण, नागौर, जैसलमेर, भाप, श्रीडूंगरगढ़, बिग्गा, महाजन, श्रीकोलायत, लूणकरनसर आदि सभी क्षेत्रों से भी पुष्करणा समाज के लोगों को बड़ी संख्या में आमंत्रित किया है।पुष्करणा समाज कि इस बैठक की अध्यक्षता पूनमचंद व्यास (पूना महाराज) एवं रिखबदास बोड़ा, रमेश व्यास इंटक नेता ने की । व्यास ने कहा कि आज जो बैठक में आए हैं वो सभी आयोजन समिति के सदस्य है। आयोजन समिति द्वारा आईटी विशेषज्ञ विनय थानवी को प्रवक्ता बनाया गया है।  भंवर पुरोहित संचालन करते हुए कहा कि यह मंच गैर राजनितिक है, इस सम्मेलन में समाज की बुनियादी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। राजकुमार किराडू ने कहा कि समाज में महिला सशक्तिकरण पर चर्चा होनी चाहिए। अध्यक्ष परशुराम सेवा समिति नवरतन व्यास (पप्पू पुलिस) व पंडित राजेन्द्र किराडू ने कहा कि आयोजन समिति के सभी सदस्यों को एक साथ चलकर समाज के  प्रत्येक घर में पीले चावल देकर सपरिवार आमंत्रित करना चाहिए ।

pushkarnamahakumbhimage बीकानेर : आज दिनभर की Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट


Share This News