Thar पोस्ट, न्यूज। श्री माहेश्वरी महिला समिति की ओर से रविवार को स्थानीय नृसिंह भवन में गणगौर उत्सव का आयोजन किया गया है। समिति की अध्यक्ष मंजू दम्माणी ने बताया कि उत्सव के दौरान मेहन्दी,प्रांतीय वेशभूषा,गणगौर पूजा थाली सज्जा प्रतियोगिताएं रखी गई है। वहीं शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। जिसमें समाज की युवतियां व महिलाएं राजस्थानी व पारम्परिक गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां देगी। सचिव चन्द्रकला कोठारी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरान्त प्रतियोगिताओं की विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी शशिमोहन मून्दड़ा व विशिष्ट अतिथि सीओ सदर शालिनी बजाज होगी। कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है
गणगौर लोकनाट्य पर्व पर बासे का आयोजन
राजस्थान की संस्कृति में अनेक लोकनाट्य त्यौहार प्रसिद्ध माने जाते है । होलिका दहन के अगले दिन से ही शुरू होने वाला गणगौर लोक नाट्य पर्व उन्ही में से एक है , गणगौर की विभिन्न प्रस्तुतियों में एक बासो का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया जाता है ,ऐसा ही एक आयोजन तिवाड़ी परिवार ( शांति निवास ) में आज हुआ जिसकी तैयारिया कुछ दिन पूर्व ही शुरू कर दी थी ।
बासे मैं आसपास की सभी महिलाओं ने भाग लिया , जहाँ लोक गणगौर गीतों व नृत्य द्वारा बासे की प्रस्तुतियां बड़े उत्साह के साथ हुई ।
बासे में शांति देवी तिवाड़ी ,शांता देवी तिवाड़ी , शिल्पा पारीक ( तिवाड़ी ) रितु दवे , अर्चना दवे ,सारदा देवी , ज्योति पारीक ,
सिमा शर्मा , मधु जोशी , गायत्री देवी व आसपास की सभी महिलाओं ने भाग लिया ।इस पूरे कार्यक्रम में फ़ोटो ,वीडियो व महिलाओं से साक्षात्कार का कार्य रंगकर्मी , लेखक , शोधकर्ता विनोद पारीक ने किया ।