ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
WhatsAppImage2023 03 23at20.42.13 राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम में प्रदेश की विभिन्न मेडिकल कॉलेज भी निभाएगी सक्रिय भुमिका Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज।  राजस्थान सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एक नई पहल करते हुए प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों की राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका को लेकर संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी है। प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ गुंजन सोनी ने बताया कि   राजस्थान कैंसर फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता ने बुधवार को चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्देश पर एसपी मेडिकल कॉलेज बीकानेर में यूजी स्टूडेंट्स, फैकल्टीज, पीएसएम डिपार्टमेंट को  ऑडियो विजुअल प्रजेंटेंशन के माध्यम से प्रशिक्षण देकर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इसके बाद अतिरिक्त प्राचार्य अनिता पारीक के कक्ष में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम में एसपी मेडिकल कॉलेज की सक्रिय भूमिका को लेकर चर्चा की इस दौरान अतिरिक्त प्राचार्य डॉ.पारीक, डॉ. रेखा आचार्य, डॉ. गौतम लुणिया सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
डॉ.गुप्ता ने बताया कि जिला स्तरीय टीम के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रमों में और अधिक सुधार लाए जा सकते है। डॉ. राकेश के अनुसार आरएसएमएल एवं जिला प्रशासन द्वारा संसाधन उपलब्ध करवाने पर मेडिकल कॉलेज का मेडिसिन विभाग, मनोचिकित्सा विभाग, कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग राष्ट्रीय तंबाकु नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सशक्तिकरण, प्रशिक्षण अनुसंधान, आदि विभिन्न कार्यों को करने हेतु सक्षम है।
डॉ. गुप्ता ने प्राचार्य सोनी को भेंट की अपनी पुस्तकें । राजस्थान कैंसर फाउण्डेशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी से मुलाकात के दौरान उन्हें अपनी दो पुस्तके तम्बाकू मुक्ति की ओर तथा तम्बाकू नियंत्रण के मुद्दे भेंट की।


Share This News