Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के पीबीएम के बच्चा हॉस्पिटल में शनिवार को उस समय मरीज के परिजनों में हड़कंप मच गया ज़ब छत का प्लास्टर गिरा, गनीमत रही कि कोई जनहानी नहीं हुई। मिली जानकारी के मुताबिक बच्चा हॉस्पिटल की छत से गिरे प्लास्टर के दौरान वहां करीब 30 से अधिक मरीज के परिजन खड़े थे।छत का प्लास्टर गिरने के साथ ही वहां से लोग खड़े होकर दूर चले गए। छत से प्लास्टर गिरने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व एक महीने पहले आपातकालीन वार्ड के आगे छत से प्लास्टर गिरने की घटना हो चुकी है। हैरानी की बात यह है कि एक महीने बाद भी छत से गिरे प्लास्टर को ठीक नहीं करवाया गया है। इससे पूर्व हॉस्पिटल के बाहर बालकॉनी की छत गिर चुकी है। उसकी मरम्मत भी अभी तक नहीं हुई है।