ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220706 104443 3 10वीं की छात्रा को टैक्सी चालक भगा ले गया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। यहां बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र में कक्षा 10 की एक छात्रा को टैक्सी चालक बहला-फुसला भगा ले गया। जाते वक्त छात्रा अपने घर से हजारों रुपये व सोने-चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गई। इस आशय का मामला पीडि़त पिता ने बीछवाल थाने में दिया है। इसी मामले में आरोपी की गिरफ्तारी व उसकी नाबालिग लडक़ी को दस्तयाब करने की मांग को लेकर परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया।।रिपोर्ट के मुताबिक कक्षा 10 की छात्रा की उम्र 16 साल व छह माह बताई जा रही है। छात्रा हुसंगसर निवासी श्याम सिंह की टैक्सी में स्कूल जाती थी। आरोप है कि 15 मार्च की रात को अपने साथ दो और लोगों को लेकर उसके घर आया था। आरोप है कि जहां श्याम सिंह ने उसकी बेटी को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसला भगा ले गया। आरोपी श्याम सिंह उसकी नाबालिग बेटी को मोटर साइकिल पर बैठाकर भगा ले गया। आरोप लगाया है कि जाते वक्त 60 हजार रुपये नगदी व सोने-चांदी के जेवर भी ले गया। इसमें उसके दोनों दोस्तों ने सहयोग किया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Share This News