ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230317 222609 बीकानेर में है यूरोप वेनिस की तरह एक गली ! नाव का इंतज़ार ? Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। यूरोप भ्रमण पर जाने वाले पर्यटक वेनिस शहर अवश्य घूमने जाते है। वे खूबसूरत गलियों के बीच नाव में घूमने का लुत्फ उठाते हैं। कुछ ऐसा हो नज़ारा बीकानेर के परकोटे में भी बना हुआ है। यहां पर्यटन का कोई लेना देना नहीं है। लेकिन नाले की समस्या के चलते पानी सड़कों पर रहता है। एक नज़र में यह वेनिस ही दिखता है। बीकानेर के रघुनाथसर कुआ क्षेत्र मे वार्ड 57,58 के बॉर्डर पर बेसिक कॉलेज के निकट पिछ्ले कई समय से आम रास्ते पर दोनो तरफ चल रहे मिनी नाले ओवर फ्लो के कारण गन्दा पानी आम रास्ते पर पसरा होने के कारण इस घनी आबादी के निवासियो के साथ इस आम रास्ते पर आवागमन करने वालो के लिये नासूर बना हुआ है । जहा एक ओर इस गंदे पानी के कारण निवासियों का घर से निकलना दुर्भर हो गया है साथ ही गन्दगी के कारण बदबू और मच्छरों के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है। बीकानेर सेवा योजना के अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि इस समस्या से पुर्व मे भी निवासियो को रुबरु होना पडा है और लम्बे संघर्ष के बाद छुटकारा मिला। वर्तमान मे ज्वलंत समस्या मोह्ल्लेवासीयो के लिये नासूर बन गई है ।

IMG 20230317 222550 बीकानेर में है यूरोप वेनिस की तरह एक गली ! नाव का इंतज़ार ? Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Vanice

Share This News