ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230317 195246 बीकानेर पुलिस ने 35 लाख रुपये के 125 मोबाइल जब्त किए Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिला पुलिस ने एक ऑपरेशन चलाकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिसमे गुम और चोरी हुए करीब 125 मोबाइल जब्त किए हैं। सभी मोबाइल की कीमत करीब 35 लाख रुपए आंकी गई है।बीकानेर मर आज जिला पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी गौतम ने बताया जब्त किये गए मोबाइल अब छानबीन करके संबंधित मालिक को बुलाकर उसे फोन लौटाया जा रहा है। एसपी ने बताया कि स्पेशल डीएसटी टीम के प्रयास से ये मोबाइल पिछले कई दिनों के प्रयासों से एकत्र हो सके हैं।पुलिस की साइबर टीम गुम हुए मोबाइल के नंबरों के आधार पर पड़ताल कर रही है। इसी दौरान गुम हुए मोबाइल किसी अन्य मोबाइल पर काम करते मिले। इस पर पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को फोन करके थाने बुलाया और मोबाइल जब्त कर लिया। अधिकांश लोगों ने सस्ते दाम में ये मोबाइल खरीद रखे थे, जबकि कुछ को मोबाइल बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर मिले थे। जिन लोगों से मोबाइल मिले हैं, उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने पिछले दिनों डीएसटी टीम को इस संबंध में कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस पर साइबर स्पेशलिस्ट दीपक यादव और टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इसके अलावा हैड कांस्टेबल दिलीप सिंह, श्रीराम, महेंद्र, राजूराम, बाबूलाल, गोविन्द, देवेंद्र व सूर्यप्रकाश ने मोबाइल एकत्र करने में मुख्य भूमिका निभाई। एप्पल और वन प्लस जैसे महंगे मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किए हैं। इन मोबाइल की 70 हजार रुपए तक है। वहीं कुछ मोबाइल पचास हजार रुपए से ज्यादा महंगे। दस से बीस हजार रुपए कीमत के मोबाइल सर्वाधिक है। कुछ मोबाइल मजदूरों के हैं तो कुछ व्यापारियों और स्टूडेंट्स के भी है।


Share This News