Thar पोस्ट न्यूज। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा नए जिलों की घोषणा से राजस्थान में अब कुल 50 जिले हो गए है. सीकर, बांसवाड़ा और पाली के संभाग बनने से राजस्थान में अब कुल 10 संभाग हो गए है. सीएम गहलोत की इस घोषणा का विधानसभा में सभी विधायकों ने टेबल बजाकर स्वागत किया। नए जिलों में बालोतरा, ब्यावर, अनूपगढ़, डीडवाना, कुचामन, डीग, दूदू, गंगापुर सिटी, जयपुर उत्तर, जयपुर दक्षिण, कोटपूतली, खैरथल, बहरोड़, नीमकाथाना, फलौदी, सलूंबर, सांचोर, जोधपुर पूर्व, जोधपुर पश्चिम, शाहपुरा नए संभाग- बांसवाड़ा, पाली, सीकर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनावी साल में विधानसभा के फ्लोर पर बोलते हुए कई बड़ी घोषणाएं की। 250 की आबादी वाले गांवों को सड़कों से जोड़ने का ऐलान किया. तो सतीश पूनिया के विधानसभा क्षेत्र आमेर समेत कई जगह कॉलेजों की घोषणा की. 500 प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत करने का फैसला हुआ. तो पुजारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की घोषणा भी हुई. मदरसा पैराटीचर्स के पद भरे जाएंगे.40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे. इसका वितरण रक्षाबंधन से शुरु होगा. पहले चरण में चिरंजीवी परिवारों की 10वीं 12वीं छात्राओं को, विधवा महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे. कर्मचारियों को बड़ी सौगात- मार्च 2023 से कर्मचारियों को रिटायरमेंट के दिन ही समस्त पेंशन परिलाभों की घोषणा होगी. चिरंजीवी योजना के तहत 30 मार्च से ही प्रदेश में 25 लाख तक मुफ्त ईलाज की योजना शुरू होगी।