ताजा खबरे
जीएसटी में प्रस्तावित सुधारों के क्रियान्वयन से ही बनेगा व्यापार आसानदेशनोक श्रद्धालुओं को नोखा रोड पर चार संस्थाओं ने दी अल्पाहार सेवापुस्तकालयों की विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में महत्ती भूमिका: दीपक अग्रवालफ्रांस की महिला पर्यटक से छेड़छाड़, दो होमगार्ड्स पर लगे आरोपजिला अस्पताल में जनाना विंग सहित अन्य विकास कार्यो कस शिलान्यास ** श्रीरामसर में सीसी रोडराजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजलबीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रा
SAVE 20261011 214038 scaled देशनोक श्रद्धालुओं को नोखा रोड पर चार संस्थाओं ने दी अल्पाहार सेवा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पदयात्रा में अल्पाहार की सेवा से श्रद्धालुओं को मिलती है ऊर्जा : महावीर रांका
बीकानेर। नवरात्रि पर देशनोक में भव्य मेला सजता है और लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। माँ करणी के दर्शन करने हजारों दर्शनार्थी अमावस्या को ही पैदल निकल जाते हैं। पदयात्रियों को मार्ग में सेवा मिले इसी उद्देश्य से पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका के नेतृत्व में अल्पाहार का सेवा शिविर आयोजित किया जाता है। भाजपा नेता महावीर रांका ने बताया कि लूणकरण सरोज देवी सामसुखा चैरिटेबल ट्रस्ट, रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट, पूनमचंद झंवरी देवी कच्छावा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं बीकाणा महावीर पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार शाम को सेवा शिविर का आयोजन किया गया जो देर रात्रि तक जारी रहा। आयोजन से जुड़े पवन महनोत ने बताया कि बीकानेर से लगभग 15 किमी दूर नोखा रोड स्थित थानमल पाना देवी विहार भवन के आगे जलेबी, केसर युक्त दूध, सेव, दाल के चिलड़े, आइसक्रीम आदि अल्पाहार की सेवा प्रदान की गई। सेवा शिविर में गणेशमल बोथरा, मोहनलाल कच्छावा, रामदयाल कच्छावा, शंकरसिंह राजपुरोहित, बलवीर सिंह भाटी, गौरव अग्रवाल, शंभु गहलोत, विनोद मोदी, शक्तिसिंह शेरुणा, लक्की पंवार, गौरीशंकर देवड़ा, पंकज रांका, धीरज रांका, अंकित भाटी, सुहान भाटी, जसकरण भाटी, सुनील मिढ्ढा, महेन्द्र सुगंध, राजेन्द्र चौहान, नरेन्द्र चंचल, आनंद अग्रवाल, गिरिराज चारण, संजय स्वामी, किशन भाटी, धनराज जाखड़, लक्ष्मण चौधरी एवं प्रणव भोजक की सहभागिता रही।


Share This News