

Thar पोस्ट न्यूज। राजकीय मंडल पुस्तकालय विकास समिति के शिष्टमंडल ने बीकाजी ग्रुप के चेयरमैन श्री दीपक जी अग्रवाल से की शिष्टाचार भेंट










बीकानेर। म्यूजियम सर्कल स्थित राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय विकास समिति के एक शिष्टमंडल ने शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या पर बीकाजी फूड इंटरनेशनल, करणी इंडस्ट्रियल एरिया परिसर में बीकाजी ग्रुप के चेयरमैन श्री दीपक जी अग्रवाल से आत्मिक-शिष्टाचार भेंट की ।
इस अवसर पर बीकाजी ग्रुप के चेयरमैन श्री दीपक अग्रवाल ने कहा कि मंडल पुस्तकालय बीकानेर में शिक्षा के क्षेत्र की शान है । इस अवसर पर उन्होंने अपने स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा के दौरान पुस्तकों, पुस्तकालयों, वाचनालयों, डिक्शनरीज आदि के महत्व को रेखांकित किया । उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी कुशाग्र व बुद्धिमान है । ऐसे विद्यार्थियों का पैरेंट्स व शिक्षकों द्वारा सही मार्गदर्शन किया जाना आवश्यक है । श्री दीपक जी अग्रवाल ने वर्तमान में विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा के साथ साथ मातृ भाषा का ज्ञान करवाने का भी सुझाव दिया । उन्होंने इस दौरान अध्ययन काल के अपने व अपने सहपाठियों से जुड़े अनेक प्रेरक व रोचक प्रसंग साझा किए । पुस्तकालयों की विधार्थी जीवन मे महती भूमिका है।
इस अवसर पर पुस्तकालय विकास समिति के सदस्य पूर्व प्रिंसिपल, चिंतक व लेखक प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पुस्तकालयों, वाचनालयों आदि का विशेष महत्व है ।
पुस्तकालय विकास समिति के अध्यक्ष एवं मंडल पुस्तकालयाध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पुस्तकालय विकास समिति के सदस्य पूर्व प्रिंसिपल, चिंतक व लेखक प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी के नेतृत्व में इस शिष्टाचार भेंट के दौरान श्री दीपक जी अग्रवाल को मंडल पुस्तकालय द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई ।
पुस्तकालय विकास समिति के अध्यक्ष एवं मंडल पुस्तकालयाध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने बताया कि मंडल पुस्तकालय द्वारा बीकानेर शहर के ह्रदयस्थल केईएम रोड पर विगत करीब 80 वर्षों (सन् 1945) से एक “नगर वाचनालय” का संचालन भी किया जा रहा है इस भेंट के दौरान शिष्टमंडल के सदस्यों ने मंडल पुस्तकालय के अंतर्गत संचालित “नगर वाचनालय” के पुनरोद्धार हेतु बीकाजी ग्रुप से आर्थिक सहयोग का अनुरोध किया। इस अवसर पर शिष्टमंडल के सदस्यों द्वारा श्री दीपक जी अग्रवाल को उनके शानदार फोटो का आकर्षक “फोटो फ्रेम” भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया व शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई ।
शिष्ट मंडल में शामिल मंडल पुस्तकालय की परामर्शदाता नम्रता चौधरी, वरिष्ठ पाठक किशन कोठारी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए । शिष्टमंडल के सदस्यों ने मंडल पुस्तकालय के अंतर्गत संचालित “नगर वाचनालय” के पुनरोद्धार हेतु बीकाजी ग्रुप के आर्थिक सहयोग की स्वीकृति प्रदान करने पर उनका आभार प्रकट किया ।
