ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराड़ू ने जीएसटी परिषद की सिफारिशों का स्वागत करते हुए कहा कि जीएसटी व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी एवं उद्योग अनुकूल बनाने की दिशा में प्रक्रियागत सुधार महत्त्वपूर्ण कदम है | इनसे व्यापारियों, उद्यमियों और उद्योगों को अनुपालन सम्बन्धी कठिनाइयों तथा अनावश्यक मुकदमेबाजी से राहत मिलने की उम्मीद है | कर व्यवस्था का उद्देश्य केवल राजस्व संगत नहीं, बल्कि व्यापार एवं उद्योग के लिए सरल, स्थिर और भरोसेमंद वातावरण तैयार करना भी होना चाहिए |

1004872067 जीएसटी में प्रस्तावित सुधारों के क्रियान्वयन से ही बनेगा व्यापार आसान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

रिफंड प्रक्रिया में सुधार, इनपुट टेक्स क्रेडिट से सम्बन्धित प्रावधानों का पुनर्गठन, पंजीकरण प्रक्रियाओं का स्वचालन तथा कर विवादों में स्पष्ट दिशा निर्देश व्यवसायों के के समय और लागत को कम करने में सहायक हो सकते हैं | विभागीय कार्यवाही में पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक कर अनुपालन करने वाले उद्यमियों को अनावश्यक परेशानियों से बचाने में मदद मिलेगी |


Share This News