ताजा खबरे
खतरनाक अल नीनो’ से बढ़ेगी गर्मी! वैज्ञानिकों की चेतावनी, 4.5 लाख मौतों का खतराजीएसटी में प्रस्तावित सुधारों के क्रियान्वयन से ही बनेगा व्यापार आसानदेशनोक श्रद्धालुओं को नोखा रोड पर चार संस्थाओं ने दी अल्पाहार सेवापुस्तकालयों की विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में महत्ती भूमिका: दीपक अग्रवालफ्रांस की महिला पर्यटक से छेड़छाड़, दो होमगार्ड्स पर लगे आरोपजिला अस्पताल में जनाना विंग सहित अन्य विकास कार्यो कस शिलान्यास ** श्रीरामसर में सीसी रोडराजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजलबीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीप
IMG 20230317 184837 राजस्थान में नए जिलों की घोषणा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा नए जिलों की घोषणा से राजस्थान में अब कुल 50 जिले हो गए है. सीकर, बांसवाड़ा और पाली के संभाग बनने से राजस्थान में अब कुल 10 संभाग हो गए है. सीएम गहलोत की इस घोषणा का विधानसभा में सभी विधायकों ने टेबल बजाकर स्वागत किया। नए जिलों में बालोतरा, ब्यावर, अनूपगढ़, डीडवाना, कुचामन, डीग, दूदू, गंगापुर सिटी, जयपुर उत्तर, जयपुर दक्षिण, कोटपूतली, खैरथल, बहरोड़, नीमकाथाना, फलौदी, सलूंबर, सांचोर, जोधपुर पूर्व, जोधपुर पश्चिम, शाहपुरा नए संभाग- बांसवाड़ा, पाली, सीकर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनावी साल में विधानसभा के फ्लोर पर बोलते हुए कई बड़ी घोषणाएं की। 250 की आबादी वाले गांवों को सड़कों से जोड़ने का ऐलान किया. तो सतीश पूनिया के विधानसभा क्षेत्र आमेर समेत कई जगह कॉलेजों की घोषणा की. 500 प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत करने का फैसला हुआ. तो पुजारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की घोषणा भी हुई. मदरसा पैराटीचर्स के पद भरे जाएंगे.40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे. इसका वितरण रक्षाबंधन से शुरु होगा. पहले चरण में चिरंजीवी परिवारों की 10वीं 12वीं छात्राओं को, विधवा महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे. कर्मचारियों को बड़ी सौगात- मार्च 2023 से कर्मचारियों को रिटायरमेंट के दिन ही समस्त पेंशन परिलाभों की घोषणा होगी. चिरंजीवी योजना के तहत 30 मार्च से ही प्रदेश में 25 लाख तक मुफ्त ईलाज की योजना शुरू होगी।


Share This News