ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220806 225049 4 वेबसाइट से लड़कियां उपलब्ध कराने वाला महाठग गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान के उदयपुर में झल्लारा थाना पुलिस ने वेबसाइट के जरिए एस्कॉर्ट सर्विस उपलब्ध कराने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले आरोपी भावेश पुत्र वालजी निवासी खेरावाड़ा को गिरफ्तार किया है। एसपी विकास शर्मा ने बताया, साइबर संबंधित अपराधों की रोकथाम के लिए एसपी मुकेश सांखला व सीओ सलूम्बर सुधा पालावत के सुपर विजन में अभियान चलाया हुआ है।आसूचना व साइबर सेल के तकनीकी सहयोग से स्कॉक्का (SKOKKA) वेबसाइट के माध्यम से लड़कियां उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया। साइबर सेल के सहयोग से थाना झल्लारा पुलिस द्वारा आरोपी भावेश को गिरफ्तार किया गया। आरोपी अपने मोबाइल से वेबसाइट पर लड़कियों की फोटो पोस्ट कर एस्कॉर्ट सर्विस उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगता है। धोखे में आकर कई लोग सौदेबाजी कर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर देते हैं।फर्जी खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करवाने के बाद आरोपी अपने खाते में ट्रांसफर कर लेता है। विज्ञापन में जिन लड़कियों की फोटो उपलब्ध कराई जाती है, वह असल में उपलब्ध नहीं होती। केवल फोटो का झांसा देकर ग्राहकों को फंसाकर ठगी करता है। ठगे जाने पर भी ग्राहक बदनामी के डर से रिपोर्ट दर्ज करवाने में कतराते हैं।


Share This News