ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230314 WA0136 बीकानेर रेल मंडल पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान, 402 व्यक्तियों से वसूले 1,30,000/- रुपए Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post न्यूज।उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल द्वारा सोमवार को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनिल कुमार रैना के नेतृत्व में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग अभियान में चुरू को बेस रखकर बीकानेर -सूरतगढ़- हनुमानगढ़ -श्रीगंगानगर – सिरसा – भिवानी- रेवाड़ी रेल मार्गो पर ट्रेनों में टिकट चेकिंग की गई। इस चेकिंग में ट्रेन संख्या 04855 बीकानेर- रतनगढ़ डेमू, 20404 बीकानेर -प्रयागराज सुपरफास्ट, 19807 कोटा- हिसार, 14813 जोधपुर- रेवाड़ी एक्सप्रेस, 14864 रेवाड़ी- जोधपुर एक्सप्रेस तथा 20403 प्रयागराज-बीकानेर सुपरफास्ट सहित 38 ट्रेनों में टिकट चेकिंग की गई। इस चेकिंग में कुल 402 व्यक्तियों के विरुद्ध अनाधिकृत टिकट या अनबुक्ड लगेज के साथ यात्रा करने के मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में जुर्माने और अतिरिक्त किराए के रूप में 1,30,000/- रुपए का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ। । इस टिकट चेकिंग अभियान में बीकानेर के टिकट चेकिंग दस्ते के साथ रेवाड़ी, भिवानी,सिरसा, हनुमानगढ़, सूरतगढ़ और श्रीगंगानगर के टिकट चेकिंग दस्ते के 20 टिकट चेकिंग स्टाफ सम्मिलित हुए।
बिना टिकट यात्रा करना एक सामाजिक कुरीति है। बीकानेर मंडल द्वारा बेटिकट यात्रियों को हतोत्साहित करने हेतु टिकट चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे अधिकृत रेल टिकट लेकर निर्धारित कोचों में ही यात्रा करें।


Share This News