ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230314 190834 जस्सुसर गेट में की दूध,घी, मसालों जांच,बुधवार को उदासर पहुंचेगी चल प्रयोगशाला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। मंगलवार को जस्सुसर गेट क्षेत्र में चल खाद्य प्रयोगशाला का शिविर लगाया गया जिसमें विश्लेषक इरफान भाटी ने दूध, घी, मिर्च, हल्दी और धनिया के 14 नमूनों की जांच की। जांच में सारे नमूनें पास हुए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि कोई भी आमजन चल प्रयोगशाला के पास जाकर अपने किसी संदिग्ध खाद्य की जांच करवा सकते हैं। बुधवार को उदासर, गुरुवार को नोखा तथा शुक्रवार को अम्बासर में चल खाद्य प्रयोगशाला द्वारा आमजन अथवा व्यापरियों द्वारा लाए गए खाद्य नमूनों की जांच की जाएगी।
जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर के खाद्य विश्लेषक इंद्रजीत अरेटिया ने बताया कि मोबाइल लैब में प्रशिक्षित लैब टेक्नीशियन द्वारा प्रारंभिक स्तर की खाद्य जांच की जाती है। आमजन को यह सुविधा निशुल्क दी जा रही है।


Share This News