ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230212 103632 34 अवधूत संत की पुण्यतिथि महोत्सव 17 से, तैयारियां जोरों पर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post न्यूज बीकानेर। अवधूत संत पूर्णानंद की 57वीं वर सर्किल पर पुण्यतिथि पर भीनासर स्थित सेठ बंशीलाल राठी की बगेची में आयोजित रहेगा। समिति सात दिवसीय महोत्सव की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। महोत्सव से जुड़े गौरीशंकर सारड़ा ने बताया कि संत की पुण्यतिथि पर महोत्सव 17 मार्च को गणपति एवं पूर्णानंद पूजन से शुरू होगा जो 23 मार्च तक चलेगा। सारड़ा ने बताया कि रोजाना सुबह 8 से 12 बजे तक रुद्राभिषेक एवं 10 से 12 तक बजे तक रुद्री- हवन का कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान बाहर से भी कई संत महात्मा आएंगे। महोत्सव में बालसंत श्याम सु ंदर महाराज मीरा बाई का चरित्र विषय पर प्रवचन करेंगे। कथा 17 से 23 मार्च तक चलेगी। सारड़ा ने बताया कि रात में 10 से 12 बजे तक चलने वाले सात दिवसीय भक्ति संगीत के कार्यक्रम में 17 मार्च को गायक पुखराज शर्मा,18 मार्च को संगीतमय सुंदरकांड पाठ,19 मार्च को वाणी कलाक ार शिव-बद्री सुथार एवं प्रहलाद चौहान भजन प्रस्तुत करेंगे। 20 मार्च को कलाकार ज्ञानेश्वर एवं गौरीशंकर भक्ति संगीत प्रस्तुत करेंगे। 21 मार्च को नारायण बिहाणी लोक संगीत प्रस्तुत करेंगे। 22 मार्च को पूरी रात चलने वाले जागरण सुप्रसिद्ध कलाकार अजय सिंह पेश करेंगे। सारड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में श्रद्वालुओं के लिये लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर एवं उदयरामसर से आने जाने के लिये बसों की व्यवस्था की गई है। 23 मार्च को बरसी पूजन के बाद भण्डारे का आयोजन किया गया है।


Share This News