ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230212 103632 33 अनियमितताएं पाए जाने पर इन मेडिकल स्टोर्स पर गिरी गाज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक द्वारा जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 21 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित किए गए हैं।औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार ने बताया कि सादुल कॉलोनी स्थित गैरा ड्रग एजेंसी का अनुज्ञापत्र 15 मार्च (एक दिन) के लिए, अमरसिंह पुरा स्थित गोयल होम्यो केयर का अनुज्ञापत्र 20 मार्च (एक दिन) के लिए, विजय पेट्रोल पंप के पास वाली गली स्थित देव मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, उस्ता की बारी के बाहर स्थित गिरिराज मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 20 से 22 मार्च (3 दिन) के लिए, कुम्हारों का मोहल्ला गंगाशहर स्थित शिव कैलाश मेडिकोज, कुम्हारों की मोड़ गंगाशहर स्थित सस्ता मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 25 से 27 मार्च (3 दिन) के लिए, मुक्ता प्रसाद नगर स्थित नारायणी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित गेटवेल मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 20 से 23 मार्च (4 दिन) के लिए तथा पूगल फांटा के पास गजनेर रोड स्थित चौधरी ड्रग हाउस का अनुज्ञापत्र 15 से 19 मार्च (5 दिन) के लिए निलंबित किए गए हैं।
औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी ने बताया कि पूगल स्थित धतरवाल मेडिकल स्टोर, जामसर स्थित खान मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, रामपुरा बस्ती स्थित जय जगदंबा मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, हनुमान जी मंदिर वाली गली बंगला नगर स्थित मुस्कान मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 20 से 24 मार्च (5 दिन) के लिए, सुंदरनगर फांटा पूगल स्थित नवनीत मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, गटू नोखा स्थित मंदीप मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, आरडी 682 पूगल स्थित जय भवानी मेडिकल स्टोर, काकड़ा नोखा स्थित मां चामुंडा मेडिकल स्टोर, बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया स्थित भास्कर मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, हेमेरा स्थित गोदारा मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, अमरसिंह पुरा स्थित दानिश मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 20 से 26 मार्च (7 दिन) के लिए तथा पांचू नोखा स्थित संगम मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 25 से 31 मार्च (7 दिन) के लिए निलंबित किए गए है।


Share This News