Thar पोस्ट। राजस्थान में मौसम विभाग के अनुसार 13-14 मार्च से राज्य में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इसके साथ ही बिजली गरजना, आंधी तूफान, बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कुछ इलाकों में आज 9 मार्च से इस वर्तमान सिस्टम का असर खत्म हो जाएगा. इसके अलावा आगामी चार दिन तक मौसम शुष्क बना रहने वाला है. इन दिनों अधिकतम तापमान 4 डिग्री तक बढ़ जाएगा। हाल ही में राज्य के कुछ जिलों में ओले गिरने से नुकसान हुआ था।