ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230309 100513 दिग्गज फिल्म निर्देशक सतीश कौशिक का निधन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। दिग्गज फिल्म निर्देशक व कलाकार सतीश कौशिक नही रहे। 67 साल की उम्र में बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और एक्टर सतीश कौशक दुनिया को अलविदा कह गए। सतीश कौशिन ने ना केवल सुपहिट फिल्में दी बल्कि कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा भी मनवाया। उनके निधन से भारतीय सिनेमा को फिर एक बार बड़ा झटका लगा है। सतीश कौशिक के निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। अस्पताल ले जाते हुए उनकी मौत हो गई। अपनी मौत से अनजान सतीश कौशिक ने 7 मार्च को सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए फेसबुक और ट्विटर पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं जिनमें वह अपने दोस्तों के साथ होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं।इन तस्वीरों में वह मशहूर गीतकार जावेद अख्तर फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी, फिल्म अभिनेता अली फजल और फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के साथ नजर आ रहे हैं। सतीश ने इस बात की जानकारी दी थी कि उन्होंने ये होली जानकी कुटीर, जुहू में खेली थी। सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी थी। सतीश कौशिक ने सलमान अभिनीत तेरे नाम, अनिल कपूर की मिस्टर इंडिया, रूप की रानी चोरों का राजा सहित अनेक फिल्में दी।


Share This News