ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230308 WA0127 छतरगढ़़ राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री गोविन्दराम मेघवाल ने बुधवार को छतरगढ़़ के राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने और राजनीति से जुड़ने की पहली सीढ़ी है। मेघवाल ने कहा कि गत चार वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास व युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने ऐतिहासिक फैसले करते हुए विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। राज्य सरकार विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि छतरगढ़, पूगल व खाजूवाला में राजकीय महाविद्यालय भवन निर्माणाधीन है। छतरगढ़ में कॉलेज भवन निर्माण पर 6 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। हाल के बजट में भी शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की गई है।
कार्यक्रम में राजेंद्र मूंड ने कहा कि छतरगढ़ राजकीय महाविद्यालय में एक बालिका का अध्यक्ष निर्वाचित होना महिला सशक्तीकरण का संकेत हैै। उन्होंने बालिकाओं से और मेहनत कर जीवन में नए मकाम हासिल करने का आव्हान किया।मेघवाल ने सिंचाई विभाग परिसर में संचालित राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष उर्मिला कूकणा ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी राजेंद्र कुमार, तहसीलदार दिप्ती, नायब तहसीलदार राजेश शर्मा, थानाधिकारी जय कुमार भादू, खाजूवाला बीसीएमओ डॉ. मुकेश कुमार मीणा, प्राचार्य अशोक कुमार, सह प्राचार्य कल्पना चौधरी, पार्वती गोदारा, शिवकुमार सहित नन्दराम जाखड़, मुखरम धतरवाल, क्यामुदिन पडिहार, रामेश्वरलाल गोदारा, महावीर बेनीवाल, भूदान ग्राम दान बोर्ड सदस्य छगनलाल मेघवाल, आवा सरपंच प्रभु दयाल सारण, महादेववाली सरपंच मनसाराम सियाग, एक केएम सरपंच हसन अली मौलवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।


Share This News