ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220726 123123 1 युवक पर फायरिंग** होली पर एक दर्जन हुड़दंगी गिरफ्त में Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के सदर थाना क्षेत्र के कुचीलपुरा में आपसी विवाद को लेकर एक युवक पर फायरिंग करने तथा गाड़ी में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर तीन नामजद जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।कुचीलपुरा निवासी सवाई सिंह उर्फ केशु राजपूत पुत्र भंवर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मोहम्‍मद ताहिर, नियाज तैली, अख्‍तर उर्फ बाबूड़ी ने मेरे ऊपर जान से मारने की नियत से फायरिंग की जिसमें मैं बाल-बाल बच गया। गोली मेरी गाड़ी पर जाकर लग गई। आरोपियों ने मेरी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई हनुमंत सिंह को सौंपी गई है।

Thar पोस्ट। होली के त्यौहार पर पुलिस ने सख्‍ती दिखाते हुए विभिन्न स्थानों पर हुड़दंग करने पर 13 जनों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। एसपी तेजस्विनी गौतम, एएसपी हरिशंकर के निर्देशानुसार होली पर शांतिपूर्ण माहौल कायम रखने के लिए विशेष अभियान के तहत वृताधिकारी वृत सदर शालिनी बजाज के निकट सुपरविजन में कार्यवाही करने के लिए थानाधिकारी थाना जेएनवीसी महावीर प्रसाद पुनि ने थाना आरोपियों की टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा थाना में गश्त की गई। इस दौरान हुड़दग करते हुए सरदारजी चक्की शिवबाड़ी रोड़, यातायात थाना के पास, गांधी कॉलोनी व शिवबाड़ी से 13 युवकों कों शांति भंग में गिरफ्तार किया गया।


Share This News