ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230212 103632 18 शिक्षा मंत्री व ऊर्जा मंत्री ने होली स्नेह समारोह में की शिरकत, समस्याएं सुनी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बुधवार को बीकानेर में अनेक कार्यक्रमों में शिरकत की। विद्युत निगम के विश्राम गृह में होली स्नेह मिलन समारोह में भाटी ने बड़ी संख्या में आमजन से मुलाकात की।ऊर्जा मंत्री ने कहा कि होली का त्यौहार भाईचारे का प्रतीक है। यह आमजन में आपसी स्नेह और सद्भाव बढ़ाता है। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा की गई बजट घोषणाओं और श्रीकोलायत में हुए विकास कार्यों के लिए ऊर्जा मंत्री का आभार व्यक्त किया। मंत्री भाटी ने कहा क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी स्तर पर कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन का जीवन स्तर सुधरा है। गत साढ़े चार सालों में प्रदेश में शिक्षा, चिकित्सा के साथ आधारभूत सुविधाओं के विकास की दृष्टि से अनुकरणीय कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचे तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को इनका लाभ मिले, ग्रामीण जन प्रतिनिधि इस दिशा में समन्वित प्रयास करें।आमजन से मिले शिक्षा मंत्री, दी होली की शुभकामनाएं : शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बुधवार को डागा चौक स्थित विधायक सेवा केन्द्र में शहरवासियों से मुलाकात की और होली की शुभकामनाएं दी।इस दौरान डॉ. कल्ला ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने बीकानेर को गंगा-जमुनी संस्कृति वाला शहर बताया और कहा कि यहां के लोग पूरे उत्साह के साथ तीज त्योहार मनाते हैं। उन्होंने कहा कि बीकानेर का आपसी सद्भाव पूरे देश के लिए मिसाल है। युवा पीढ़ी इसे बरकरार रखे। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में पहली बार चिरंजीवी जैसी योजनाएं चल रही हैं। इस दौरान दृष्टि बिस्सा ने डॉ. कल्ला को स्वयं द्वारा बनाई गई तस्वीर भेंट की। इस अवसर पर जनार्दन कल्ला, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष मकसूद अहमद, बंशी लाल आचार्य सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

IMG 20230308 WA0102 शिक्षा मंत्री व ऊर्जा मंत्री ने होली स्नेह समारोह में की शिरकत, समस्याएं सुनी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20230308 WA0100 शिक्षा मंत्री व ऊर्जा मंत्री ने होली स्नेह समारोह में की शिरकत, समस्याएं सुनी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News