ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230212 103632 14 शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने 'नो व्हीकल्स जोन' में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के निर्देश दिए Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज जयपुर/ बीकानेर । शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला ने बीकानेर शहर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम को निर्देश प्रदान किए हैं। बीकानेर शहर क्षेत्र में शनिवार को हरोलाई हनुमान जी के समीप एक ट्रक की टक्कर से बालक के दिवंगत हो जाने की घटना के संदर्भ में डॉ कल्ला ने जिला पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर वार्ता करते हुए निर्देश दिए के नाल, नया शहर और गंगा शहर थाना क्षेत्रों में जो भी नो व्हीकल्स जॉन है,वहां निर्धारित नॉर्म्स के अनुसार यातायात संचालन की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि इन थाना क्षेत्रों के प्रतिबंधित क्षेत्र में कोई भी भारी वाहन निर्धारित नॉर्म्स का उल्लंघन ना करें किसके लिए यातायात पुलिस का जाब्ता महत्वपूर्ण प्वाइंट्स पर तैनात करते हुए यातायात नियमों की पालना कराई जाए ताकि बीकानेर शहर क्षेत्र में निवास करने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।
डॉ. कल्ला से वार्ता में जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने अवगत किया की यूआईटी के साथ समन्वय करते हुए इन थाना क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को और दुरुस्त बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।डॉ. कल्ला कल की दुर्घटना पर गहरा दु:ख जताया और दिवंगत बालक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।


Share This News