ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230305 WA0070 भामाशाहों की धरती है बीकानेर, सेवा के लिए तत्पर रहते हैं यहां के लोग: संभागीय आयुक्त Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

दुःखी और पीड़ित व्यक्ति की सेवा हमारी परंपरा का हिस्सा: मेघवाल
कुसुम देवी डागा स्मृति 15वां घुटना दर्द निवारण शिविर आयोजित
Thar पोस्ट ,न्यूज बीकानेर। मुक्ति संस्था द्वारा कुसुम देवी डागा स्मृति 15वां घुटना दर्द निवारण शिविर रविवार को ब्रह्म बगीचा में आयोजित हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन थे। उन्होंने कहा कि बीकानेर भामाशाहों और दानदाताओं की धरती है। यहां के लोग सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। डागा परिवार, बीकानेर कि इस विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने मुक्ति संस्थान द्वारा सामाजिक सरोकार की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल ने की। उन्होंने कहा कि परहित से बड़ा कोई धर्म नहीं है। दुःखी और पीड़ित व्यक्ति की सेवा करना हमारी परंपरा का हिस्सा रहा है। आज के दौर में यह बेहद प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि घुटना रोग से पीड़ित व्यक्ति को निशुल्क परामर्श और चिकित्सा देना कुसुम देवी डागा को सच्ची श्रद्धांजलि है।मुक्ति संस्थान के अध्यक्ष हीरालाल हर्ष ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा लगातार 15वीं बार यह शिविर आयोजित किया गया है। संस्था द्वारा अब तक 6 हजार से अधिक लोगों को निशुल्क परामर्श एवं चिकित्सा उपलब्ध करवाई गई है वहीं रविवार के शिविर में 450 लोगों को निशुल्क नीकैप उपलब्ध करवाए गए।इससे पहले मेघवाल और डॉक्टर पवन ने दीप प्रज्वलन कर शिविर की शुरुआत की। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा पारिवारिक आवश्यक किट वितरण किए गए।
कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र जोशी ने किया। उन्होंने बताया कि शिविर में डॉ. हेमंत व्यास, डॉ सुभाष भास्कर, डॉ. मारुति नंदन स्वामी और डॉ. भारती पुरोहित ने सेवाएं दी। इस अवसर पर चिकित्सकों का शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र भेंटकर स्वागत किया गया।
उन्होंने कुसुम देवी डागा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। शिविर में 100 वर्षीय वृद्ध ने भी चिकित्सा परामर्श लाभ लिया।
इस दौरान तोलाराम पेडीवाल और विजय खत्री ने भी विचार व्यक्त किए। एडवोकेट महेंद्र जैन ने आगंतुकों का आभार जताया।
कार्यक्रम में डॉ. अजय जोशी, राजाराम स्वर्णकार,पूर्व पार्षद हजारी देवड़ा रामलाल परिहार पन्ना लाल मेघवाल,शिवकुमार थानवी, हरिकिशन जोशी, विष्णु शर्मा कोलकाता निवासी राजकुमार डागा, श्रीमती डागा, कार्यक्रम प्रभारी पूर्णचंद राखेचा, बृजगोपाल जोशी, मदन गोपाल मुरली मनोहर पुरोहित डॉक्टर फारुख चौहान, शिव शंकर शर्मा, सुभाष जोशी, डॉ. नमामि शंकर आचार्य, एड. इमरान हसन कादरी और संजय जनागल आदि मौजूद रहे।


Share This News