ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230304 WA0205 उस्मान मीर के सुरों पर दर्शक मंत्रमुग्ध Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। डॉक्टर करणी सिंह स्टेडियम में चल रहे राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के दौरान शनिवार रात सूफी गायक उस्मान मीर ने अपने सुरों से श्रीकृष्ण को मंच पर साकार कर दिया। करणी माताजी के भजन से अपने सुर से तान छेड़ी। इसके बाद देश भक्ति गीत भारत देश है मेरा व ओ माही आदि गीत प्रस्तुत किये। इस बीच उन्होंने पाकीज़ा गीत की धुनें हारमोनियम पर विशेष अंदाज़ में प्रस्तुत की। ओ रे सखी पर डॉ. करणी सिंह स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।उन्होंने श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम… गाने में बीकानेर में वृंदावन का एहसास करा दिया। प्रेम की माला रंग दे गाने ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने है जिंदगी कितनी खूबसूरत… से श्रोताओं का मन मोह लिया। अमीर में जब एक राधा एक मीरा भजन गाया तो तमाम शामियान पर मानो श्याम का रंग सर चढ़कर बोला। मीर ने अपने सुरों की साधना से स्टेडियम में कृष्ण की आराधना को सजीव कर दिया।


Share This News