ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230212 103632 12 होली : बागेश्वर धाम बाबा, जया किशोरी सिद्धार्थ कियारा और योगी आदित्यनाथ आज खेलेंगे फुटबॉल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। 5 मार्च को बीकानेर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,नरेन्द्र मोदी,गौतम अडाणी,बागेश्वर धाम बाबा धीरेन्द्र शास्त्री, जयाकिशोरी, सिद्धार्थ कियारा आडवाणी,योगी आदित्यनाथ, एवं फिल्मी स्टारों में आलिया भट्ट,कैटरीना कैफ,रणवीर कपूर, सलमान खान, शाहरुख खान आदि भी बीकानेर पहुंच रहे हैं। इतना मत चौंकें उक्त सभी शख्सियतों का स्वांग धरकर बीकानेर के ही कुछ होली प्रेमी फागणिया फुटबॉल मैच में शामिल होंगे।
उक्त जानकारी देते हुए आयोजन सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि फागणिया फुटबॉल मैच 5 मार्च रविवार को दोपहर 4:00 बजे धरणीधर मैदान में खेला जाएगा। इस मैच में भाग लेने के लिए 40 प्रविष्टियां अब तक प्राप्त हो गई है। विभिन्न फिल्म बॉलीवुड एवं टॉलीवुड हीरो- हीरोइन, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय राजनेता, धर्म प्रचारक, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, देवी-देवताओं, भूत-प्रेतों के विभिन्न किरदार के लिए लोगों ने प्रविष्टियां दी है। मैच में परिवार सहित महिलाओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। धरणीधर मैदान में मैच की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।फागणिया फुटबॉल में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति निम्न से सीधे मैदान में भी कन्हैयालाल रंगा, सीताराम कच्छावा, गोपालकृष्ण हर्ष तथा दुर्गाशंकर आचार्य से संपर्क कर सकते हैं।

*


Share This News