ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20230212 103632 4 सरकार की इस योजना में मिलेगी राशि 51000 रुपये Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। त्योहारों के सीजन को देखते हुए मावा, मिठाई, घी, तेल और मसाले इत्यादि की जांच हेतु सघन अभियान जारी रहेगा। इसके साथ ही आमजन को राज्य सरकार की चलाई गई फ्लैगशिप योजना ‘शुद्ध के लिए युद्ध’ के तहत मिलावट की सूचना देने की भी अपील की गई। उक्त योजना में सूचना सही पाए जाने पर प्रोत्साहन राशि 51000 रुपये देने का प्रावधान है। बूंदी जिले में शुद्ध के लिए युद्ध’ अभियान के तहत बुधवार को जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी के निर्देश पर होली के त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए बूंदी के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ पी सामर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा दल ने केसरी सिंह नगर स्थित रिलायंस रिटेल का निरीक्षण किया गया।सीएमएचओ डॉ. ओ पी सामर के अनुसार यहां रखे आलू, प्याज, पपीता, अनार आदि खराब स्थिति में पाए गए। जिस पर तत्काल ही उपरोक्त फल-सब्जियों को काउंटर से हटा कर नष्ट करवाया गया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के नियम 2011 के धारा 32 के तहत सुधार सूचना नोटिस जारी किय गया। भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही एफएसएसए एक्ट 2006 के तहत गुड़, बेसन, पोहा के नमूने लेकर खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भिजवाए गए। रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी


Share This News