ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20230212 103632 2 एमजीएसयू में विज्ञान एवं समाज विषय पर संगोष्ठी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023 व आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विज्ञान एवं समाज विषय पर वरचुअल माघ्यम से संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
मीडिया प्रभारी डॉ॰ मेघना शर्मा ने बताया कि संगोष्ठी की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह द्वारा की गई। प्रो. सिंह ने अध्यक्षीय उद्बोधन मे बताया कि वर्तमान युग में विज्ञान और सामाजिक उत्थान का गहरा संबध है। विश्व स्तर पर समाज की उन्नति का प्रमुख कारण विज्ञान ही है। बीज वक्ता प्रो. अरविंद पारीक, म.द.स विश्वविद्यालय, अजमेर ने भारत की आजादी से आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अंतराल में विज्ञान द्वारा मनुष्य जीवन को सरल व उत्कृष्ट बनाने में किए गए योगदानों पर सारगर्भित चर्चा की। उन्होंने ये भी बताया कि वर्तमान परिदृश्य में भारत अपनी वैज्ञानिक क्षमता के बलबूते न केवल स्वयं को अपितु विश्व के कई देशों को मुफ्त अनाजए आवश्यक दवाईयां व टीण्केण् आदि उपलब्ध करवा रहा हैं तथा निकट भविष्य में देश को विकसित देशों की कतार में खडा करने में अहम भूमिका निभायेगा। सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राजाराम चोयल ने कार्यक्रम में जुडे़ अतिथियों व सहभागियों का स्वागत व अभिनंदन किया। विभाग के सह.प्रभारी डॉ. गौतम कुमार मेघवंशी ने विषय प्रवर्तन किया तथा डॉ. धर्मेश हरवानी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अभिषेक वशिष्ठ द्वारा किया गया।


Share This News