ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220812 080736 6 एक्साइज इंस्पेक्टर और ड्राइवर 25 हजार की रिश्वत सहित गिरफ्तार, तलाशी जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान के एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर विभाग की एसयू अजमेर यूनिट ने बुधवार को जोधपुर में कार्रवाई करते हुए सोमराज विश्नोई आबकारी निरीक्षक वृत बिलाड़ा जिला जोधपुर और उनके वाहन चालक सुनील विश्नोई को परिवादी से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि एसीबी की एसयू अजमेर यूनिट को परिवादी ने शिकायत दी थी, कि उसके द्वारा संचालित लाईसेंसशुदा शराब की दुकान को बिना रुकावट चलने देने की एवज में सोमराज विश्नोई आबकारी निरीक्षक मासिक बंधी के रूप में 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा है।शिकायत पर एसीबी अजमेर के उप महानिरीक्षक पुलिस समीर कुमार सिंह के सुपरविजन, एसीबी एसयू अजमेर इकाई के उपाधीक्षक पुलिस राकेश वर्मा के निर्देशन में शिकायत का वेरिफिकेशन किया गया। शिकायत सही पाए जाने पर बुधवार को पुलिस इंस्पेक्टर मीरा बेनीवाल ने टीम के साथ ट्रैप कार्रवाई करते हुए सोमराज विश्नोई पुत्र भगवानाराम निवासी प्लॉट नंबर नौ, मारवाड़ अस्पताल के पास मण्डोर, जोधपुर हाल आबकारी निरीक्षक वृत बिलाड़ा, जिला जोधपुर और उसके वाहन चालक सुनील विश्नोई पुत्र मांगीलाल निवासी 34, सूर्यनगर, बीजेएस कॉलोनी, पुलिस थाना महामंदिर, जोधपुर को परिवादी से 25 हजार रुपये की रिश्वत की रकम लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस समीर कुमार सिंह के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे का इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है।


Share This News