ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230215 WA0145 युवा हो तो अपना रास्ता खुद तय करें, बुरी आदतों से रहें दूर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम इण्डियन रेडक्राॅस सोसायटी के सहयोग से बुधवार को स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशालय के सभाकक्ष में प्रारंभ हुआ।
प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी ने किया। अध्यक्षता प्रसार शिक्षा निदेशक डाॅ.सुभाष चंद्र ने की। विशिष्ट अतिथि इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव विजय खत्री थे। इस अवसर पर जोशी ने कहा कि युवाओं को भविष्य का लक्ष्य तय करते हुए आगे बढ़ने का मार्ग निर्धारित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने क्षेत्र में कड़ी मेहनत- लग्न एवं दूरदृष्टि रखते हुए अपने काम को अंजाम दिया जाना चाहिए। जोशी ने कहा खुद के विकास के लिए सही और उपयोगी रास्ते का चयन गंभीरता से किया जाना चाहिए जिससे युवाओं का भविष्य सवंर सके।विशिष्ट अतिथि खत्री ने कहा के युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए तथा बीमारियों से बचने के लिए संयमित जीवनचर्या निर्धारित की जानी चाहिए।कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमिला खत्री ने विचार रखे। जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी सुरेंद्र पाल टीम ने उद्योग धंधों में राजकीय सहायता से संबंधित जानकारी भी दी।
युवा विकास अधिकारी रूबी पाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए नेहरू युवा केंद्र की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट जगदीश रैण ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 50 से अधिक युवा कार्यकर्ता शिरकत कर रहे हैं, उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों से युवा कार्यकर्ता तीन दिन तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।


Share This News