Thar पोस्ट,बीकानेर। विश्व कैंसर दिवस पर आचार्य तुलसी कैंसर रिसर्च सेन्टर के सभागार में संजीवनी द लाइफ वियोड कैंसर की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय नर्सिंग कॉलेज के अध्ययरन विद्यार्थी और पीबीएम अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ को संबोधित क रते हुए मुख्य अतिथि अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए एच गौरी ने कहा कि किसी भी रोगी को जल्द ठीक करने की असली दवा पैरामेडिकल स्टाफ ही होता है। अगर वे लग्न और निष्ठा से काम करें तो किसी भी रोग का निदान संभव है। कोरोना काल इसका उदाहरण है। जिसमें नर्सिंग स्टाफ ने ऑक्सीजन मित्र के रूप में काम करके इस संकट की घड़ी में एक मिसाल पेश की। उन्होंने कहा इसी तरह कैंसर जैसी बीमारी से रोगी को ठीक किया जा सकता है। अगर उसमें आत्मविश्वास जगा कर उसका सही समय पर इलाज हो तो कैंसर पर भी विजय पाया जा सकता है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि महावीर इंटरनेशनल की रेणू गुजरानी ने कहा कि संस्थान कैंसर जागरूकता व रोगियों के लिये बेहतर तरीके से काम कर रही है। सेन्टर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सुरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि निसन्देह कैंसर एक गम्भीर बीमारी है लेकिन असाध्य नहीं इसे जागरूकता से हराया जा सकता है। अगर समय रहते इसकी पहचान हो जाये। मरीज अगर दृढ़ इच्छाशक्ति से इस बीमारी का सामना करे और सही समय पर इलाज मुहैया हो तो इलाज संभव हो जाता है। हम इसके विषय में अधिकाधिक जन जागरूकता फैलाएं कि कैंसर के कारक क्या-क्या हैं, किस प्रकार इससे बचा जा सकता है और हो जाए तो उसका यथोचित इलाज कैसे लिया जाए तभी कैंसर दिवस मनाने का हमारा उद्देश्य पूर्ण होगा। राजकीय नर्सिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य अब्दुल वाहिद ने आएं हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बेहतर सेवाओं के लिये सिस्टर लिजी थॉमस का सम्मान किया गया। इस अवसर पर डॉ आशु मलिक,संजीवनी बीकानेर के अभिषेक जोशी सहित बड़ी संख्या में स्टाफ भी मौजूद रहे। संचालन शशांक शेखर जोशी ने किया।
जिला अस्पताल में कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन
बीकानेर। एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय में जिला एनसीडी इकाई एवं जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ‘विश्व कैंसर दिवस’ के अवसर पर जन जागरूकता एवं कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन किया गया।
इस चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को कैंसर के प्रति जागरूकता तथा समय पर जाँच करवाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही कैंसर थीम ‘कैंसर में सुधार के लिये-सबका साथ, सबका स्वास्थ्य’ के बारे में बताया गया। इसके साथ ही कैंसर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कैंसर विशेषज्ञ डॉ. संदीप भास्कर तथा जिला कैंसर प्रभारी डॉ. संजय खत्री ने कैंसर रोग की जानकारी देते हुए आवश्यक बचाव उपचार के बारे बताया।
अधीक्षक डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी ने बताया कि सम्पूर्ण विश्व में कैंसर रोग के बचाव के प्रति लोगों में जागरूकता बढाने के उद्देश्य से विश्व में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। शिविर में विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की जांच की गई और गैर संचारी रोगों की जानकारी एवं आवश्यक बचाव उपचार उपलब्ध कराया गया।
शिविर में डॉ. इशीका वशिष्ठ, डॉ. धनश्याम तंवर, डॉ. अमित अरोडा डॉ. ललित, डॉ. मो. इस्तयाक, डॉ. डी.डी श्रीमाली डॉ हेमन्त एवं अन्य चिकित्सक शिविर में अपनी सेवाएं दी। शिविर में डायबिटिज, हाईपरटेंशन, सामान्य पुरुष एवं महिलाओं के कैंसर संबंधित स्क्रीनिंग की गई एवं आवश्यक बचाव एवं उपचार बताया गया।
शिविर में 160 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें 02 महिलाओं का पेप्स स्मियर लिया गया। मधुमेह के 09 नये रोगों एवं उच्च रक्त चाप के 5 नये रोगी पाया गये। फिजियो थेरेपी में डॉ. मनीष गहलोत द्वारा 21 मरीजों को थेरेपी दी गई। उनको सलाह व उपचार मौके पर ही दिया गया।
शिविर में जिला एनसीडी इकाई से उमेश पुरोहित, सुमन आचार्य, नर्सिंग ऑफिसर योगेश पवार डीईआईसी मैनेजर, इद्रजीत ढ़ाका, डीपीसी एनसीडी पुनित रंगा, एफसीएलओ गिरधर गोपाल किराडू आदि ने केम्प में सहयोग प्रदान किया एवं आई.ई.सी मेटिरियल का प्रचार- प्रसार किया।