ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220806 225049 बीकानेर: महिला ने ही लूट की वारदात की Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। कोटगेट थाना क्षेत्र में पंचमुखा हनुमान मंदिर के पास एक औरत ने ही लूट की वारदात को अंजाम दिया है। यहां बुजुर्ग महिला प्रेमलता गहलोत के साथ उनके घर पर ही लूट की वारदात हुई है।‌ घटना दोपहर साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के अनुसार प्रेमलता ने कुछ दिन पहले ही बिहार निवासी एक नौकरानी रखी थी। आज उसने मौका पाकर महिला से डेढ़ लाख रूपए, हाथ के कंगन सहित अन्य जेवरात लूट लिए। पुलिस के अनुसार लुटेरी ने कपड़े धोने के बैट (थापी) से प्रेमलता पर जानलेवा हमला किया। उसके सिर पर वार किया। वृद्धा गंभीर घायल हुई।पुलिस ने कुछ ही घंटों में महिला को पकड़ लिया है। हालांकि ख़बर लिखने तक औपचारिक गिरफ्तारी दिखाई नहीं गई थी। लुटेरी का नाम रूपा बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ कर उसे गिरफ्तार करेगी। सूत्रों के मुताबिक लूटा हुआ माल भी मिल गया है। वृद्धा ने बिना वेरिफिकेशन ही बिहार निवासी महिला को काम पर रख लिया था। जानकारी में रहे कि बीकानेर में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा। महिलाएं भी इसमे शामिल है।


Share This News