ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230126 WA0265 पीबीएम परिसर से 10 ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखा किया डॉ कल्ला ने रवाना ** व्यापार मंडल में भी समारोह Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने गुरुवार को पीबीएम अस्पताल से 10 ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिक्षा मंत्री द्वारा यह ई-रिक्शा विधायक निधि से उपलब्ध करवाए गए हैं। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए यह ई रिक्शा उपयोगी साबित होंगे। यह रिक्शा मरीजों के लिए अस्पताल परिसर में निशुल्क आवजाही के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को इसकी प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीबीएम अस्पताल परिसर बहुत बड़ा है। यहां विभिन्न जांचों के लिए मरीजों और उनके परिजनों को एक से दूसरे परिसर में जाना पड़ता है। इस दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसे देखते हुए यह पहल की गई है। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजों की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने प्रिंस बिजय सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी, पीबीएम अधीक्षक डॉ. पी.के. सैनी, त्रिलोकी नाथ कल्ला सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल परिसर में गणतंत्र दिवस आजादी का अमृत महोत्सव समारोह।बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष रघुराज सिंह जी राठौड़ के नेतृत्व मे मनाया गया कार्यक्रम के मुख्यअतिथि श्री पुष्पेंद्र सिंह जी राठौड़ डीआईजी बीएसएफ बीकानेर थे विशिष्ट अतिथि संरक्षक श्री कन्हैयालाल जी कल्ला कैनू महाराज ईश्वरचंद बोथरा हेतराम गौड़ वेदप्रकाश अग्रवाल विनोद भोजक सचिन भाटिया सतीश पुरोहित महावीर प्रजापत दिलीप मोंगा रतनलाल सोमाणी सभी ने मिलकर झंडारोहण किया राष्ट्रीय गान का गायन किया गया आजादी के इस मौके पर पुष्पेंद्र सिंह जी राठौड़ ने कहा स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास बताते हुए की भारत माता के सैंकड़ों सपूतों के बलिदान से हमे यह पर्व मनाने का अवसर मिला है देश की एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हमे मिलजुलकर कार्य करना होगा संरक्षक कन्हैयालाल कल्ला (कैन्नू महाराज) ने कहा यह अवसर भारत की आजादी मे अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले वीरों के प्रति सम्मान प्रकट करने का है आजादी के दीवानो ने देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाया हमे अपने कर्तव्यों की अनुपालना कर उन वीरों के प्रति सम्मान प्रकट करना चाहिए अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ ने आये हुए अतिथियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी तथा सभी का स्वागत किया।

IMG 20230126 WA0257 पीबीएम परिसर से 10 ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखा किया डॉ कल्ला ने रवाना ** व्यापार मंडल में भी समारोह Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News