ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230127 WA0068 भाजयुमो जिलाध्यक्ष व्यास को पाकिस्तानी आतंकी संगठन से मिली धमकी के मामले में भाजपा पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को दिया ज्ञापन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। भारतीय जनता युवा मोर्चा बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष वेद व्यास को पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन से बार बार धमकी मिलने के प्रकरण पर आज शुक्रवार को भाजपा पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर विरोध दर्ज करवाते हुए ज्ञापन दिया।ज्ञापन में भाजपा नेताओं ने व्यास को उचित सुरक्षा देने की मांग के साथ ही इस गंभीर और संवेदनशील मामले की तह तक विस्तृत जांच करवाने और पूरे प्रकरण में इस पाकिस्तानी संगठन से जुड़े स्थानीय सम्पर्कों को ढूंढ कर कार्यवाही करने की मांग की गई है।ज्ञापन में कहा गया कि प्रशासन को इस प्रकरण को अति गंभीर मानते हुए बिना लापरवाही किए जल्द से जल्द त्वरित कार्यवाही करनी चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना से बचा जा सके।

शुक्रवार ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, देहात युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसराज सींवर, जिला मंत्री अरुण जैन, जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य, सोहन सिंह पड़िहार, रोहिताश व्यास, ऋषि पारीक, अमर जोशी, घनश्याम रामावत, दाऊ लहरी, श्यामसुंदर चौधरी राजाराम बिश्नोई, पार्षद संजय गुप्ता, हिमांशु शर्मा, मंडल अध्यक्ष अभय पारीक, चंद्रप्रकाश गहलोत,
डॉ.सिद्धार्थ असवाल, गजेंद्र सिंह भाटी इत्यादि पदाधिकारियों के साथ शहर और देहात युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share This News