IMG 20220728 165735 2 कांग्रेस में ढाई साल बाद नियुक्तियों का दौर शुरू, बीकानेर में इन्हें दी जिम्मेदारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। लंबे समय के बाद आखिर कांग्रेस में नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। राजस्थान में कांग्रेस पार्टी संगठन में लम्बे समय से पेंडिंग चल रहीं नेताओं-कार्यकर्ताओं की नियुक्तियों का दौर नए साल के शुरुआती सप्ताह में शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा के हाल ही में राजस्थान दौरे और तीन दिन तक फीडबैक के बाद जल्द ही ब्लॉक कांग्रेस, जिला कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों की बात कही गई थी। जिस पर इम्प्लीमेंटेशन करते हुए बुधवार को 100 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं। ख़ास बात यह है कि सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट दोनों खेमों के पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को नियुक्तियां देकर एडजस्ट किया गया है। चुनावी साल में सियासी बैलेंस बनाने की कोशिश की है।

बीकानेर में 8 BCC अध्यक्ष लगाए
बीकानेर जिले के बीकानेर पश्चिम-ए में जाहिर हुसैन नागौरी, बीकानेर पश्चिम-बी में सुमित वल्लभ कोचर, छतरगढ़ में कयामुद्दीन पंड़ीहार, खाजूवाला में रामेश्वरलाल गोदारा, बज्जू में गणपत राम सिगड़, कोलायत में मदनलाल चौहान, नोखा सिटी में मोहनलाल लीलण, नोखा ग्रामीण में रामनिवास तारड़ को BCC अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


Share This News