IMG 20230103 202520 अलर्ट जारी - बीकानेर संभाग में भीषण सर्दी का अलर्ट, इतने दिन रहे सावधान Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज़ बीकानेर । राजस्थान के मौसम विभाग ने पांच जनवरी तक बीकानेर संभाग में यलो अलर्ट जारी किया है। इन तीन दिनों में ठंडी हवा चलने से धूजणी छूट सकती है। विभाग की माने तो शीतलहर की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी रखने को कहा है। अपना सिर, गर्दन, हाथ और पैर की उंगलियों को ढक कर रखें, ताकि शारीरिक ऊष्मा की कमी शरीर से बाहर नहीं निकले। बीकानेर में मंगलवार दोपहर बाद चली अचानक तेज सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान किया। लोग अपने घर में दुबकने लगे। अगले दो दिन तक सर्दी का असर तेज़ रहेगा।


Share This News