ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220812 080736 1 राजस्थान में मिली उज्जैन से गायब हुई लड़कियां Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। उज्जैन शहर के माधव नगर पुलिस थाना क्षेत्र के बागपुरा में रहने वाली दो नाबालिग लड़कियां अचानक घर से लापता हो गई। दोनों घर से स्टेशन जाने का कहकर निकली थी और वापस घर नहीं पहुंची। देर शाम तक जब दोनों घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने माधव नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई इसके बाद माधव नगर पुलिस को सोमवार रात करीब 11:30 बजे बच्चियों का सुराग भी मिल गया। माधव नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि कैमरे चेक किए हैं दोनों छात्राएं रेलवे स्टेशन की तरफ जाते दिखाई दी इसके बाद वृंदावन जाने वाली एक ट्रेन में सवार हुई थीं। दोनों छात्राओं को रेलवे पुलिस की मदद से रामगंज मंडी स्टेशन पर दोनों बच्चियों की पहचान करने के बाद उन्हें कोटा में उतार लिया गया है। पुलिस टीम दोनों को लेकर उज्जैन आ चुकी है। दोनों लड़कियों ने अपने आप को भगवान कृष्ण का अनन्य भक्त बताते हुए वृंदावन धाम के दर्शन के लिए जाने की बात कही है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ करेंगी।अपने आप को कृष्ण भगवान की अटूट भक्त बताने वाली दो नाबालिग युवतियां घर से स्टेशन जाने का कहकर निकली, जिसके बाद दोनों देर शाम तक घर नहीं लौंटी। परिवार वालों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। 
पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए तो दोनों राजस्थान जाने वाली ट्रेन में जाती हुई नजर आईं। पुलिस देर रात दोनों युवतियों को ट्रेन से उतार कर उज्जैन ले आई है।


Share This News