ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220728 165735 1 नए साल का जश्न मनाकर घर लौटी छात्रा, बाथरूम में मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के कोटा में कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के पंचवटी में रहने वाली स्वाति सिंह (22) अपने घर में बाथरूम में बेहोश हो गई। बाथरूम से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर देखा तो स्वाति बेहोश पड़ी मिली। सभी के होश उड़ गए। स्वाति के परिजन उसे लेकर एक निजी हॉस्पिटल गए। जहां से उसे एमबीएस रेफर कर दिया गया।एमबीएस में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। लड़की की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया दिया है।मृतका लड़की स्वाति के परिजनों का कहना है, नए साल के सेलिब्रेशन के लिए दोस्तों के साथ 31 दिसंबर को पार्टी में गई थी और सुबह देर से जागी। दोपहर करीब एक बजे नहाने के लिए बाथरूम में गई। लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आई। दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो अनहोनी की आशंका के चलते दरवाजा तोड़कर देखा। स्वाति बाथरूम में फर्श पर बेहोश पड़ी मिली। बेहोश स्वाति को तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने वहां से एमबीएस हॉस्पिटल के रेफर कर दिया। एमबीएस में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने स्वाति को चेक किया और मृत घोषित कर दिया। किसी को कुछ समझ आ पाता, इससे पहले पुलिस मौके पर आई और शव को कब्जे में ले लिया। स्वाति की मौत के कारणों को जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।


Share This News